
भारतीय ग्रैंडमास्टर R Praggnanandhaa ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
नॉर्वे के डाइचमैन ब्योर्विका में खेले गए अंतिम और 10वें दौर में प्रगनानंदा ने जर्मनी के Vincent Keymer को हराया। इस जीत के साथ उन्होंने 18 अंक हासिल किए और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए चैंपियन बने।
खिताब की दौड़ में अमेरिका के Wesley So 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं फ्रांस के Alireza Firouzja की उम्मीदों को भी झटका लगा, जब उनका मुकाबला ड्रॉ रहा।
प्रगनानंदा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले उन्होंने भारतीय विश्व चैंपियन D Gukesh को हराकर भी बड़ा संदेश दिया था।
