‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह फिदा हुए आकृति नेगी पर, ऑफर कर दी फिल्म

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वे रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए, जहां उन्होंने हरियाणवी एक्ट्रेस और ‘स्प्लिट्सविला 15’ की विनर आकृति नेगी से बातचीत के दौरान उन्हें फिल्म का ऑफर दे दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शो को अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं और इसमें पवन सिंह के अलावा कई बड़े नाम भी कंटेस्टेंट्स के तौर पर शामिल हैं।

पवन सिंह ने आकृति नेगी को फिल्म का ऑफर क्यों दिया?

शो के प्रीमियर एपिसोड में पवन सिंह और आकृति नेगी के बीच बातचीत खूब सुर्खियां बटोर रही है। बातचीत के दौरान पवन सिंह ने आकृति से पूछा – “फिल्म की हो?” जिस पर आकृति ने जवाब दिया – “मूवी नहीं की है, मन है लेकिन चांस नहीं मिला।”
इसके बाद पवन सिंह ने सहज अंदाज में कहा – “चलो हम फिल्म देंगे।” आकृति ने हैरानी से पूछा – “आप हमको देंगे? सच्ची?” तो पवन सिंह ने गर्व से जवाब दिया – “मैंने 250 से ज्यादा फिल्में की हैं।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे फैंस में चर्चा का सिलसिला तेज हो गया है।

‘राइज एंड फॉल’ शो की कंटेस्टेंट लिस्ट

इस हाई-स्टेक रियलिटी शो में शामिल हैं:

पवन सिंह

कीकू शारदा

अरबाज पटेल

आदित्य नारायण

धनश्री वर्मा

नयनदीप रक्षित

नूरीन शा

बाली

आरूष भोला

अर्जुन बिजलानी

संगीता फोगाट

अनाया बंगर

अहाना कुमरा

कुब्रा सैत


यह शो रूलर्स बनाम वर्कर्स के फॉर्मेट पर आधारित है, जहां मनोरंजन और ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

पवन सिंह और अंजलि राघव का विवाद

इससे पहले पवन सिंह विवादों में तब आए थे, जब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छू ली थी। इसके बाद अंजलि ने पवन सिंह के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा था कि वे अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।
विवाद बढ़ता देख पवन सिंह ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा था:
“अंजलि जी, मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। अगर मेरे किसी भी व्यवहार से आपको ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ।”

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन