पाटन-दुर्ग रोड हादसा: हाइवा की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत,

दुर्ग – पाटन-दुर्ग रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। यह हादसा रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने हाइवा के कांच तोड़ दिए और ड्राइवर की पिटाई कर दी।

हादसा उतई थाना क्षेत्र के गोंड़पेंड्री गांव के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही रेत से लदी हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में हंगामा मच गया। गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर उतई पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को शांत किया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन