साधु के भेष में प्रदर्शन पर पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली: संसद परिसर में साधु के भेष में विरोध प्रदर्शन करने वाले सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है और पुलिस से तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता सूर्य मैथिल ने जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया गया। उनका दावा है कि इस प्रदर्शन को विपक्षी INDIA गठबंधन के कई नेताओं का भी समर्थन मिला।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान भगवान राम लला की तस्वीर का अपमान हुआ, जिससे सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस आयुक्त और संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, राम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में नजर आए और प्रतीकात्मक तरीके से विरोध दर्ज कराया।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन