पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर हो गई 21 लाख की ठगी ।News4u36

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर हो गई 21 लाख की ठगी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

राजनांदगांव। सिहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने ग्राम हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कथा का आयोजन 8 मई से 14 मई 2026 तक होना तय किया गया था। समिति का आरोप है कि दिनेश साहू ने कथा कराने के नाम पर दो किश्तों में 5 लाख और 16 लाख रुपये नगद लिए थे। रकम देने के बाद समिति ने कथा की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। पोस्टर, बैनर और निमंत्रण पत्र तक छपवा दिए गए थे।

बाद में समिति को पता चला कि उन्हीं तारीखों में पंडित प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम रांची में पहले से तय है। इसके बाद समिति के सदस्य सीहोर स्थित कुबेरश्वर धाम पहुंचे, जहां कथित तौर पर जानकारी मिली कि अंबागढ़ चौकी में कथा आयोजन के लिए कोई राशि जमा ही नहीं कराई गई थी।

समिति का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद दिनेश साहू से पैसे वापस मांगे गए, लेकिन उसने लगातार टालमटोल की। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन