अब नई IPL टीम से खेलेंगे Rohit-Hardik ? जाने खबरों की क्या है सच्चाई..

. दिसंबर से IPL 2024 के लिए खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma)और हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर है कि इस बार ये दोनों खिलाड़ी नई टीम के लिए खेलते दिखेंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर..

One day World Cup के बाद अब IND vs AUS के बीच टी20 सीरीज जारी रही है,इसी बीच IPL 2024 की तैयारी भी जोरो शोरो से हो रही है।

टूर्नामेंट मार्च महीने से शुरू होगा जिसके लिए 19 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया होगी,वही बोली लगने से पहले ट्रेड विंडो खोल दी गई है,जिसके द्वारा टीमें अपने खिलाड़ियों की अदला-बदली कर पाएंगी।

अब तक देवदत्त पडिक्कल,रोमारियो शेफर्ड तथा आवेश खान को ट्रेड किया जा चुका हैं। पडिक्कल जो पहले राजस्थान रॉयल्स में थे उन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स में लाया गया है वहीं, शेफर्ड को लखनऊ से मुंबई में भेजा गया हैं। आवेश खान जो की पहले लखनऊ में थे वे राजस्थान रॉयल्स में आ चुके हैं।

ट्रेड विंडो का 26 नवंबर को आखिरी दिन है, ऐसे में दो बड़े खिलाड़ी चर्चा में बने हुए हैं। जिसमें है मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)।

लगातार ये दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने जा रही है। वहीं हार्दिक के बदले में मुंबई इंडियंस की टीम अपने कप्तान रोहित शर्मा या फिर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को गुजरात टाइटंस में भेज सकती है।

बतादें साल 2015 में मुंबई इंडियंस से ही पांड्या का IPL करियर शुरू हुआ था। हार्दिक (Hardik Pandya) के मुंबई में शामिल होने का सौदा खबरों के मुताबिक पूरी तरह से नकद में है, जिसके लिए मुंबई इंडियंस को 15 करोड़ रुपये ($1.8) का तगड़ा रकम भुगतान करना होगा। इस तरह की स्थिति में मुंबई को अपने कुछ खिलाड़ियों को टीम से छोड़ना होगा, क्योंकि मुंबई के पर्स में मौजूदा समय में 5.5 करोड़ रुपये ही बाकी हैं।

ट्रेडिंग विंडो का समय है तो लिहाजा इसी तरह की खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी तक खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है।ऐसी खबरों पर यकीन करना इस कारण भी मुश्किल हैं, क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम सबसे धाकड़ टीम मानी जाती है और उन्हें अपने खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास भी  रहता है।

मुम्बई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में पांच IPL ट्रॉफी जीती हैं। ऐसे में रोहित जैसे कैप्टन को भला मुंबई कैसे छोड़ देगी। यह तो समझ से हीपरे हैं।

कुछ यही बात पांड्या पर भी अप्लाई होती है। गुजरात टाइटंस दो IPL सीजन का अब तक हिस्सा रही है और दोनों में हार्दिक ही कप्तान रहें है। पहले सीजन में टीम ने IPL ट्रॉफी अपने नाम की और दूसरे सीजन में फाइनल तक का सफर किया। ऐसे में ये दोनों टीमें अपने कप्तानों को कैसे जानें देंगी।

क्या है इसकी सच्चाई?

टीम बदलने वाली बात बार रोहित या हार्दिक का अभी तक रिएक्शन नहीं आया है। और न ही इस तरह की किसी ट्रेडिंग के बारे में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने बताया है।

26 नवंबर को ट्रेड विंडो बंद होगी। मुंबई और गुजरात ऐसा ऐतिहासिक ट्रेड करना चाहता है तो उनके पास 1 दिन का समय है। रविवार को ये साफ हो जाएगा कि कौन से खिलाड़ी किस टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन