छत्तीसगढ़ में हुई नए राज्यपाल की नियुक्ति,जाने कौन है रामेन डेका ?

रायपुर: देश के छत्तीसगढ़, झारखंड समेत नौ राज्यों और एक केंद्र शासित को लेकर राष्ट्रपति भवन से शनिवार की आधी रात को एक बड़ा फैसला लिया गया जिसके तहत राज्य में राज्यपालों और एक उपराज्यपाल की नियुक्ति की गई।

नियुक्त हुए राज्यपालों में अधिकतर ऐसे लोग हैं, जिनके नाम को लेकर भावी राज्यपाल के तौर पर कहीं भी चर्चा में नहीं था. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की जगह अब असम से भाजपा के पूर्व सांसद रामेन डेका (Ramen Deka) को नए राज्यपाल के रूप में नियुक्ति दी गई है, रामेन डेका असम से दो बार सांसद के पद पर रहे हैं साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

कौन हैं रामेन डेका (Ramen Deka)

असम के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में गिने जाने वाले रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था.साल 1980 के आसपास उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया. 70 वर्षीय रामेन डेका पहली बार साल 2009 में असम की मंगलदोई सीट से सांसद के रूप में चुने गए. फिर 2014 में लगातार दो बार सांसद नियुक्त हुए.

असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भी रामेन डेका रहे हैं. भाजपा में अपनी सेवा देते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं. वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं.

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से 9 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. जिनमे झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मेघालय,चंडीगढ़, महाराष्ट्र, सिक्किम, पंजाब, असम और मणिपुर में नए राज्यपाल नियुक्ति किये गए हैं.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन