MP News: पिता की मौत के 3 दिन बाद बेटी बनी दुलहन, बाज पहुंचा दुल्हन को आशीर्वाद देने, पंगत में भी खाया खाना…

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. 3 दिन पहले ही पिता की एक्सीडेंट में मौत हुई थी, उसकी बेटी की जब शादी हुई तो एक बाज पक्षी जा पहुंचा. हैरान करने वाली बात ये है कि घर में शादी की हुई सारी रस्मों में भी वह मौजूद रहा और शादी की पंगत में खाना तक खाया.

दरअसल, 21 अप्रैल को जिले के रंजरा गांव निवासी जालम सिंह लोधी की बेटी इमरती की शादी होनी थी. इससे ठीक तीन दिन पहले ही यानी 18 तारीख को एक सड़क दुर्घटना के वजह से उसके पिता जालम की मौत हो गई. जिसके बाद गांव वालों ने तय किया की बेटी की शादी मंदिर में होगी।

शादी की सभी तैयारियों के दौरान ही एक दिन अचानक से एक बाज पक्षी उड़ता हुआ आया और घर के आंगन में जा बैठा. लोगों ने उस बाज को काफी देर तक भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह उड़ा ही नहीं. फिर दुल्हन की मां नौनीबाई ने पक्षी को दूध पिलाया. जिससे वह पक्षी घरवालों से पूरी तरह से जुल मिल गया।

इतना ही नहीं,जब घरवाले शादी कराने मंदिर की ओर बढ़े तो बाज भी उनके कंधों पर बैठे हुए निकल पड़ा. शादी की रस्मों के दौरान वह शामिल रहा, बारातियों के संग पंगत में वह कुर्सी पर बैठे हुए खाना भी खाया. फिर स्टेज पर वरमाला के वक्त दुल्हन के सिर पर जा बैठा।

घर के लोगों के अनुसार मृत्यु के बाद दिवंगत पिता बाज पक्षी के रूप में ही आए हुए और अपनी बिटिया को आशीर्वाद दे रहे हैं. हालांकि News4u36.in ऐसे दावों का पक्षधर नहीं है.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन