मार्च 2025: हुंडई की किस कार की बढ़ी बिक्री और किसकी घटी? जानिए पूरी लिस्ट

हुंडई मोटर इंडिया की कारों की बिक्री मार्च 2025 में मिली-जुली रही। कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद 11 मॉडलों में से सिर्फ 4 कारों की बिक्री में इजाफा हुआ, जबकि बाकी गाड़ियों को नुकसान झेलना पड़ा।

पूरी तरह फ्लॉप रही हुंडई कोना और आयोनिक 5

हुंडई कोना की बिक्री लगातार तीसरे महीने शून्य रही। मार्च 2024 में इस कार की 71 यूनिट्स बिकी थीं, लेकिन मार्च 2025 में एक भी नहीं।

आयोनिक 5 की बिक्री में भी 70% की गिरावट दर्ज की गई। इस इलेक्ट्रिक कार को केवल 65 खरीदार मिले।

लगातार गिर रही एक्सटर की डिमांड

हुंडई की माइक्रो SUV Exter की बिक्री में सालाना 30.37% की गिरावट हुई। मार्च 2025 में 5,901 यूनिट्स बिकीं, जबकि मार्च 2024 में 8,475 यूनिट्स बिकी थीं।

फरवरी में इसकी बिक्री 5,361 और जनवरी में 6,068 रही थी। जुलाई 2023 में लॉन्च हुई इस कार की मांग लगातार घट रही है।

इन कारों की बिक्री में आई गिरावट

हुंडई वरना: 20.51% की गिरावट (मार्च 2024 में 1,716, मार्च 2025 में 1,364 यूनिट्स)

हुंडई टक्सन: 19.09% की गिरावट (110 यूनिट्स)

i20: 13.64% की गिरावट (5,155 यूनिट्स)

i10 निओस: 0.87% की गिरावट (5,034 यूनिट्स)

इन कारों ने दिखाई दमदार परफॉर्मेंस

हुंडई क्रेटा बनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार। मार्च 2025 में 18,059 यूनिट्स बिकीं, जो कि पिछले साल की तुलना में 9.73% ज्यादा है।

वेन्यू: 10,441 यूनिट्स की बिक्री, 8.6% की बढ़त

ऑरा: 5,074 यूनिट्स बिकीं, 3.91% की बढ़त

अल्काजार: 1,431 यूनिट्स बिकीं, 0.77% की बढ़त

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन