Manish Sisodia Bail: तिहाड़ जेल से रिहा होते ही क्या बोले मनीष सिसोदिया ?

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Manish Sisodia Bail: AAP नेता मनीष सिसोदिया शुक्रवार के दिन तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके है, दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनको जमानत दे दी थी। जेल से रिहा होते ही सिसोदिया ने कहा, ‘निर्दोष लोगों को संविधान…

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सिसोदिया को जमानत दे दी है। जिसके बाद जेल से बाहर आते ही मनीष सिसोदिया ने कहा कि निर्दोष लोगों को संविधान बचाएगा। तानाशाही सरकार से संविधान बचाएगा। सिसोदिया जेल से बाहर आने के बाद काफी भावुक नजर आए। साथ ही अरविंद की रिहाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ में नारा लगाते हुए कहा कि ‘जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।

Manish Sisodia Bail: मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि ‘सुबह जब से जब यह आदेश आया है, मेरा पूरा रोम-रोम ही बाबा साहब का ऋणी महसूस कर रहा है। ये समझ नहीं आ रहा कि हम उनका ऋण कैसे चुकाएंगे…’ सिसोदिया ने कहा, ‘मैं तहे दिल से सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने संविधान की ताकत का प्रयोग कर तानाशाही के मुंह पर कड़ा तमाचा मारा हैं। आज 17 महीनों बाद मैं जेल से बाहर निकला हूं तो सिर्फ संविधान के कारण से। तानाशाही के खिलाफ लड़ने वालों की बाबा साहब अंबेडकर के संविधान ने रक्षा की हैं। मेरा पूरा जीवन ही बाबा साहब और उनके लिखे हुए संविधान का ऋणी हैं।’

17 महीनों से जेल में थे मनीष सिसोदिया

दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले केस में मनीष सिसोदिया करीब 17 महीनों से जेल में बंद थे। अब जाकर उनको 10 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल पाई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्ते रखी है की मनीष सिसोदिया को अपना पासपोर्ट जमा कराना पड़ेगा। और हर सोमवार को थाने में हाजिरी भी लगानी होगी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन