गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

Actor Pradeep Rawat Dies: मुंबई। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि अभिनेत्री रोशनी अचरेजा ने की है।

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा के चर्चित टीवी धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका से की थी। इसके बाद उन्होंने लगान, गजनी, सरफरोश समेत कई हिंदी फिल्मों और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई। खासतौर पर गजनी में निभाया गया उनका विलेन का किरदार आज भी दर्शकों के बीच याद किया जाता है।

उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा, “हमारा गजनी, लगान का देवा प्रदीप रावत अब नहीं रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

बताया जा रहा है कि प्रदीप रावत का पहले मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन