अनुपमा सीरियल में बड़ा लीप, ये शख्स छोड़ने जा रहा शो: Manish Goel quit Anupama

Manish Goel quit Anupama: राजन शाही का सुपरहिट शो अनुपमा हर हफ्ते नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा से फैंस को बांधे रखता है। हाल ही में आर्यन की मौत ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। अब एक और बड़ा झटका मिला है, क्योंकि शो के अहम किरदार ‘राघव’ यानी मनीष गोयल ने भी सीरियल को अलविदा कह दिया है।

मनीष गोयल ने कहा अनुपमा को अलविदा

शो में राघव की भूमिका निभा रहे एक्टर मनीष गोयल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए अनुपमा से अपने सफर को खत्म करने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा,
“सभी दर्शकों और फैंस का शुक्रिया, जिन्होंने इतने कम समय में राघव को इतना प्यार दिया। यह सफर छोटा लेकिन बेहद खास रहा। अब एक नई शुरुआत मेरा इंतजार कर रही है।”

शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट और टाइम लीप

नए प्रोमो के अनुसार, शो में जल्द ही एक छोटा टाइम लीप दिखाया जाएगा, जिसमें अनुपमा शाह और कोठारी परिवार से अलग मुंबई में अपनी नई जिंदगी शुरू करती नजर आएगी। उसे घर से बेइज्जत कर निकाल दिया गया है और आर्यन की मौत का जिम्मेदार भी वही ठहराई जा रही है।

राघव की मौत से टूट जाएगी अनुपमा

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अकेली सड़क पर निकल जाती है, जहां कुछ लोग उसे बहकाकर कहते हैं कि आर्यन जिंदा है। बदले में वो अनु से नाचने की डिमांड करते हैं। अनु जब सड़क पर डांस कर रही होती है, तभी एक कार उसकी तरफ तेजी से आती है। तभी राघव उसे बचाने आता है और खुद घायल हो जाता है। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया जाता है, जिससे अनु को सदमा लगता है और उसकी याददाश्त चली जाती है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन