मंदिर हसौद में हाईवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर, यात्री बस और डायल 112 की जोरदार टक्कर

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना के सामने नेशनल हाईवे-53 पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर, यात्री बस और पुलिस की डायल 112 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी यात्री या पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के मुताबिक, डायल 112 की टीम नियमित पेट्रोलिंग पूरी कर पलौद मोड़ की ओर से वापस मंदिर हसौद थाने लौट रही थी। जैसे ही पुलिस वाहन हाईवे से थाने की ओर मुड़ा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित हो गया। उसके पीछे चल रही किरण ट्रेवल्स की यात्री बस भी कंटेनर से जा भिड़ी। हादसा इतना तेज था कि डायल 112 का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस का फ्रंट हिस्सा और विंडशील्ड टूट गई। कंटेनर के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।

हादसे के समय बस में कई यात्री मौजूद थे। अचानक हुए जोरदार झटके से बस में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हाईवे पर लगा जाम

दुर्घटना मंदिर हसौद थाना के ठीक सामने होने से नेशनल हाईवे-53 पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों व चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और यातायात को फिर से सामान्य कराया।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन