ब्‍लाउज खोलकर देख लो…’ मां सीता पर गलत टिप्पणी कर विवादो में घिरे वृंदावन के महामंडलेश्‍वर..

भागवत कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के द्वारा राधारानी के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने और उनके द्वारा बरसाना पहुंच माफी मांगने की घटना अभी कुछ शांत नही हुई थी. इसी बीच वृंदावन के भागवत प्रवचन करने वाले महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज द्वारा श्री राम एवं सीता के खिलाफ गलत टिप्पणी करने से विवाद भड़क उठा है…

दरअसल, वृंदावन में भागवताचार्य महामंडलेश्‍वर इंद्रदेव महाराज ने हाल ही में भगवान श्री राम और माता सीता पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी. सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो खूब ट्रेंड हो रहा है. जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है।

वृंदावन और उसके आसपास के क्षेत्र के 25 गांवों की पंचायत ने रविवार को ये ऐलान कर दिया है कि छटीकरा से वृन्दावन में भागवताचार्य के निवास तक शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए प्रदर्शन करेंगे. वहीं चतुःसम्प्रदाय पीठाधीश्वर फूलडोल महराज ने भागवताचार्य का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है और ये कहा है कि जल्द ही संतों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई जाएगी. जिसके देवानन्द महराज के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए विचार विमर्श किया जायेगा,बताया जा रहा है कि भागवताचार्य ने शुक्रवार को अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगी है।

महामंडलेश्‍वर इंद्रदेव ने क्या दिया था विवादित बयान?

अपनी कथा के दौरान महामंडलेश्‍वर इंद्रदेव ने कहा था कि जो भी पात्र रामलीला में भगवान राम और माता सीता का किरदार करते हैं वे सिगरेट शराब का सेवन करते हैं. उन्‍होंने आगे कहा, हम सभी ने देखा है, जाओ जाके ब्‍लाउज खोलकर देख लो, ये सीता नहीं पूरा कुंभकर्ण है.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन