June 29, 2026
आकांक्षा चमोला ने तलाक का किया दावा, राखी सावंत का आया रिएक्शन
Advertisement Banner

लॉकअप 2 के प्रीमियर में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने दावा किया कि उन्होंने अपने पति गौरव खन्ना से अलग होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर सबसे ज्यादा ध्यान राखी सावंत के कमेंट ने खींचा। राखी ने कमेंट में सिर्फ “झूठी” लिखकर हंसने वाली इमोजी लगाई। इसके बाद कई यूजर्स ने भी कमेंट किया कि उन्हें आकांक्षा की बात पर भरोसा नहीं हो रहा।

कुछ लोगों का कहना है कि यह शो में चर्चा पाने के लिए किया गया ड्रामा हो सकता है। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि शो खत्म होने के बाद दोनों फिर से साथ आ सकते हैं। कई लोगों ने रुबीना दिलैक का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी एक रियलिटी शो में रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया था, लेकिन आज भी अपने पति के साथ हैं।

आकांक्षा के बयान के बाद लोग उनके इंस्टाग्राम अकाउंट भी देखने लगे। वहां दोनों की साथ में होली और अन्य कार्यक्रमों की तस्वीरें मौजूद हैं। इतना ही नहीं, बिग बॉस 19 के दौरान फैमिली वीक में आकांक्षा गौरव को सपोर्ट करने भी पहुंची थीं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनके तलाक वाले दावे पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, अभी तक गौरव खन्ना या आकांक्षा चमोला की ओर से इस विवाद पर कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन