प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा, हॉट एयर बैलून फटने से 6 श्रद्धालु घायल ।News4u36

प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा, हॉट एयर बैलून फटने से 6 श्रद्धालु घायल

Mkyadu
1 Min Read

प्रयागराज: महाकुंभ के सेक्टर 20 इलाके में बसंत पंचमी के स्नान पर्व के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक हॉट एयर बैलून, जिसमें हीलियम गैस भरी हुई थी, फट गया। इस हादसे में बास्केट में सवार 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इनमें से एक श्रद्धालु की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर किया गया है।

घटना उस समय हुई जब बैलून उड़ने के बाद धमाके की आवाज के साथ फट गया। बैलून फटने से बास्केट में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद सभी को महाकुंभ के उप केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, और फिर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

हादसे में घायलों में प्रदीप (27), अमन (13), निखिल (16), मयंक (50), ललित (32), और शुभम (25) शामिल हैं। प्रदीप और निखिल ऋषिकेश के रहने वाले हैं, अमन हरिद्वार, ललित मध्य प्रदेश के खरगोन, शुभम इंदौर, और मयंक प्रयागराज के निवासी हैं। इस हादसे से पहले, मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 लोगों की जान चली गई थी।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन