भारत से करारी शिकस्त के बाद झल्लाए श्रीलंकाई कप्‍तान कुसल मेंडिस(Kusal Mendis), गिना डाली टीम की गलतियां

गुरुवार को वर्ल्‍ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 33 वा मुकाबला IND vs SL के बीच खेला गया।लेकिन इस मैच को गवां कर श्रीलंकाई टीम अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के नेतृत्‍व में खेल रही श्रीलंका टीम को वानखेड़े स्‍टेडियम पर भारत (India Cricket Team) ने रिकॉर्डतोड़ 302 रन के भारी अंतर से हराया।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवर में ही 55 रन के कम स्कोर पर ढेर हो गई।

बुरी तरह हुई हार से श्रीलंकाई कप्‍तान कुसल मेंडिस(Kusal Mendis) थोड़े झल्ला गए थे। उन्‍होंने कहा था की वे अपनी टीम के ऐसे प्रदर्शन से निराश हैं। मेंडिस ने श्रीलंका टीम से हुई चूक को भी उजागर किया। हालांकि गेंदबाजी से वे थोड़े प्रभावित नजर आए।

मैच के बाद कुसल मेंडिस(Kusal Mendis)ने कहा, ‘मैं टीम के ऐसे खेल से बहुत निराश हूं। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। दुर्भाग्‍यवश हम मुकाबला गवां बैठे। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के निर्णय पर मेंडिस ने अपनी रणनीति बताई की।

‘पहले गेंदबाजी का फैसला इसलिए था क्‍योंकि पहले हाफ में पिच धीमी हो जायेगी ऐसा मुझे लगा। मधुशंका ने बढ़िया गेंदबाजी की और शुरुआत में ही हमने विराट और गिल के कैच टपका दिए।इस तरह के पल ही तो मैच का रुख बदल देते हैं।

बीच के ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। शुरुआत के 6 ओवरों में भी हमारे गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया और इसलिए उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए। हमारे पास अब दो मुकाबले शेष हैं, उम्‍मीद यही है कि हम अच्छी लय से वापसी करेंगे।

भारत से हार के बाद श्रीलंकाई टीम वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में सातवें स्‍थान पर जा पहुंचा है। टीम ने 7 मुकाबलों में सिर्फ 2 पर ही जीत दर्ज की है,इसी के साथ वह सेमीफाइनल राउंड से बाहर है।

सोमवार को बांग्‍लादेश के खिलाफ श्रीलंका का मैच है। सेमीफाइनल की दौड़ से दोनों ही टीमों का पत्ता साफ हो चुका हैं, ऐसे में सिर्फ साख के लिए दोनो टीमें आपस में भिड़ेगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन