July 17, 2026
सीता के पति…' बोलते ही फूटा बवाल, कुणाल कामरा के बयान से मची सनसनी
Advertisement Banner

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कामरा ने अपने भाषण के दौरान भगवान राम का नाम सीधे लेने की बजाय “सीता के पति” कहकर टिप्पणी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताते हुए विरोध जताया।

कामरा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के मंच पर पहुंचे थे। अपने भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सरकार “सीता के पति का नाम लेकर नीता के पति का काम कर रही है।” उनका इशारा उद्योगपति मुकेश अंबानी की ओर माना गया।

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे भगवान राम का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं मंच पर मौजूद अभिजीत दीपके भी वीडियो में ताली बजाते दिखाई दिए, जिसके कारण उन्हें भी सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, इस मामले में अभी तक कुणाल कामरा या अभिजीत दीपके की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन