कोरबा: सास ने फांसी से पहले बनाया वीडियो, दीवार पर लिख छोड़ा राज; बहू समेत 3 गिरफ्तार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा। एक महिला की आत्महत्या के मामले में कोरबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका की बहू पूर्णिमा महंत के साथ उसके माता-पिता सुमेरन बाई और मिलन दास को भी आरोपी बनाया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को कोतवाली थाना क्षेत्र में लक्ष्मी बाई मानिकपुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी जांच के दौरान घर की दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा मिला। नोट में मृतका ने अपनी बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को मृतका के मोबाइल से जुड़ी अहम जानकारी मिली। बताया गया कि आत्महत्या से पहले लक्ष्मी बाई ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी बाई के पति का पहले निधन हो चुका था और बाद में उन्होंने दूसरी शादी की थी।

परिजनों ने बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि बहू और उसके मायके पक्ष की ओर से लक्ष्मी बाई पर घर छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी विवाद के बीच वह लगातार परेशान थी। परिजनों के मुताबिक, पहले भी उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

पुलिस ने जांच के दौरान वीडियो, दीवार पर मिले सुसाइड नोट और परिजनों के बयान को अहम साक्ष्य के तौर पर शामिल किया। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्णिमा महंत (24), निवासी लक्ष्मण तालाब, सुमेरन बाई (45) और मिलन दास (55), दोनों निवासी सोहागपुर, उरगा के रूप में हुई है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच अभी जारी है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य