जगदलपुर: बैंक कर्मचारी ने 27 लाख की धोखाधड़ी की, गिरफ्तार : IndusInd Bank employee scam ।News4u36

जगदलपुर: बैंक कर्मचारी ने 27 लाख की धोखाधड़ी की, गिरफ्तार : IndusInd Bank employee scam

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

IndusInd Bank employee scam: जगदलपुर: इंडसइंड बैंक के एक कर्मचारी ने 31 खाताधारकों से करीब 27 लाख 43 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी। आरोपी ने लोन की किस्त जमा करने के नाम पर ग्राहकों से पैसे लेकर फर्जी रसीद थमा दी और रकम बैंक में जमा ही नहीं की।

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कर्मचारी अमन कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

शिकायत कैसे सामने आई:

भीमधर मौर्य नाम के ग्राहक ने 25 मार्च 2023 को ट्रैक्टर लोन के लिए बैंक से संपर्क किया था। उन्हें 10 लाख 30 हजार का लोन मिला। किस्त के रूप में अमन साव को करीब 5 लाख 75 हजार रुपए दिए गए, जिनके बदले उसने फर्जी रसीद दी।

जब भीमधर NOC लेने बैंक पहुंचे, तो बैंक ने बताया कि लोन की रकम अब भी बाकी है। रसीद दिखाने पर उन्हें फर्जी बताया गया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

क्या किया पुलिस ने:

शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि और कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन