कोंडागांव मुठभेड़: AK-47 और दो नक्सलियों के शव हुए बरामद

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव-नारायणपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में दो कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया गया है। मौके से एक AK-47 राइफल और दोनों नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और मुठभेड़ से जुड़ी और जानकारी जल्द सामने आएगी।

एक दिन पहले 5 लाख का इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

इससे पहले मंगलवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में एक बड़ी खबर सामने आई थी। यहां 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 34 वर्षीय रूपेश नक्सल संगठन की अमानवीय सोच और अंदरूनी मतभेदों से परेशान था। राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन