कोलकाता: विधि कॉलेज गैंगरेप मामला: चार गिरफ्तार – SIT जांच शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी में एक विधि कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से हड़कंप मच गया है। इस गंभीर मामले की जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने ACP प्रदीप घोषाल की अगुवाई में 5 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि

पीड़िता की उम्र 24 साल है और उसकी मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों को उसके शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं। मामला सामने आते ही पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है।

SIT को दिए सख्त निर्देश

पुलिस कमिश्नर ने SIT को जल्द से जल्द इस मामले की गहराई से जांच कर पुख्ता सबूत जुटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अन्य संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का आदेश भी दिया गया है।

राजनीतिक बवाल तेज, भाजपा-कांग्रेस का विरोध

इस घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस की छात्र परिषद ने कोलकाता के कस्बा थाने के बाहर प्रदर्शन किया और न्यायिक जांच की मांग की।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की अगुवाई में गरियाहाट चौराहे पर बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।

क्या है पूरा मामला?

25 जून, दोपहर करीब 12 बजे छात्रा कॉलेज आई थी।

परीक्षा फॉर्म भरने के बाद वह यूनियन रूम में बैठी थी।

तभी तीन आरोपी – मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी वहां पहुंचे और बहला-फुसलाकर उसे गार्ड रूम में ले गए।

वहां मिश्रा ने रेप किया और बाकी ने वीडियो बनाया।

55 वर्षीय गार्ड पिनाकी बनर्जी भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

घटनास्थल को भी सील कर दिया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन