जाने कौन है Cg Board 12th topper महक?, लोगो ने दी बधाई तो प्रैंक समझ बैठी थी…

Cg Board 12th Result जारी हो चुका है,जिसमे इस बार महासमुंद जिले की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ स्टेट टॉप किया है, लेकिन जब उन्हें बधाई देने लोगो के कॉल आए तो वह इसे प्रैंक समझ बैठी थी…

आज 9 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने cgbse 10th 12th result 2024 की घोषणा कर दी है.इस बार छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बेटी ने बाहरवीं बोर्ड में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है. महक अग्रवाल जो की महासमुंद जिले के इवास वुडलैंड इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल सरायपाली में पढ़ाई करती है,इन्होंने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है।

महक ने एक न्यूज मीडिया को बताया कि पहली बार जब उन्हें किसी अनजान नंबर से रिजल्ट के बारे में कॉल आया और बताया गया कि आपने पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप किया है, तब वह इसे कोई प्रैंक कॉल समझ रहीं थी.यानी उन्हें ये विश्वास ही नहीं हुआ की उन्होंने टॉप किया है.

Cg Board 12th topper महक का परिवार

महक के पिता नवीन अग्रवाल एक बिजनेसमैन हैं, वहीं उनकी माता पूजा अग्रवाल हाउस वाइफ हैं. साथ ही उनके छोटे भाई बहन भी हैं. महक ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के सभी शिक्षकों को दिया है.

कैसे पढ़ाई करतीं थी Cg Board 12th topper महक

रोजाना तय टारगेट के अनुसार महक पढ़ाई करतीं थी. जिस दिन के लिए जो भी टारगेट रहता था उसे वह जरूर से पूरा करतीं थी. अधिकतर सुबह सुबह ही वह पढ़ाई करतीं थी क्योंकि उनके अनुसार सुबह शांत माहौल की वजह से पढ़ने से चीजे अच्छे से याद होता है. महक ने सेल्फ स्टडी किया है उन्होंने कभी भी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया. यदि कुछ डाउट होता तो अपनी मम्मी पूजा अग्रवाल से सहायता लेतीं थी

यूट्यूब से भी पढ़ाई हुई आसान

महक अग्रवाल कॉमर्स की स्टूडेंट हैं, अधिकार कई छात्र पढ़ाई करने के लिए मोबाइल से दूरी बना लेते है ,किंतु इस बार की टॉपर ने मोबाइल का उपयोग पढ़ाई को आसान बनाने के लिए किया।

किसी सवाल के जवाब में अगर उन्हें डाउट होता था तो वह यूट्यूब से वीडियो देखकर उसे क्लियर कर लेती थीं. भविष्य में महक बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर बैंकिंग सेक्टर में कार्य करना चाहतीं हैं. उन्होंने कहा है कि मेहनत से पढ़ाई करने से सफलता जरूर मिलती है.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन