July 20, 2026
क्या बकरी कटते देखा है?"… फिर सूर्या पर बरसे चाकू, अब मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर
Advertisement Banner

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। अब इस मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। इंदिरापुरम और खोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

मृतक सूर्या चौहान के परिजनों का आरोप है कि 28 मई की शाम कुछ युवकों ने सूर्या को अपने पास बुलाया और उससे पूछा, “क्या तुमने कभी बकरी को कटते हुए देखा है?” जब सूर्या ने ‘नहीं’ कहा तो आरोपियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल बन गया था।
परिजनों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल सूर्या अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावर उसका पीछा करते रहे और दोबारा हमला कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी असद लगातार फरार था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि असद इंदिरापुरम क्षेत्र में आने वाला है। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी भाग निकला। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इस मामले में पुलिस उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जिससे आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू खरीदे थे। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन