छत्तीसगढ़: शादी की खुशी बनी काल! नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत ।News4u36

छत्तीसगढ़: शादी की खुशी बनी काल! नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कवर्धा जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के बिरगांव इलाके के कुछ युवक पंडरिया में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी एक कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कार का ब्रेक फेल भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन