Kajal Aggarwal Death Rumours की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिससे साउथ और बॉलीवुड फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई। हाल ही में खबरें आई थीं कि फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का सड़क एक्सीडेंट हो गया है और उनका निधन हो गया है। लेकिन अब ‘सिंघम’ फेम काजल अग्रवाल ने खुद इन अफवाहों पर जवाब दिया है।
काजल अग्रवाल ने क्या कहा?(Kajal Aggarwal Death Rumours)
काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया कि उनके बारे में फैली खबरें पूरी तरह झूठ हैं। उन्होंने लिखा:
“मेरे बारे में झूठी खबरें फैली हैं कि मेरा एक्सीडेंट हुआ है और मैं इस दुनिया में नहीं हूं। सच कहूं तो मुझे यह सुनकर हंसी आई क्योंकि मैं पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हूं। भगवान की कृपा से मैं अच्छा कर रही हूं। आप सभी से अनुरोध है कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और इन्हें फैलाएं भी नहीं। चलिए सच और सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें।”
मालदीव्स में वेकेशन की तस्वीरें
काजल अग्रवाल की इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस को पूरी तरह से यकीन दिला दिया कि उनकी मौत की अफवाहें फर्जी हैं। दरअसल, काजल हाल ही में पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स वेकेशन पर गई थीं। उन्होंने अपनी वेकेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।
काजल अग्रवाल की अपकमिंग मूवी
काजल अग्रवाल साउथ सिनेमा और बॉलीवुड दोनों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंघम’ में उनके शानदार किरदार के लिए खूब सराहा गया था। हाल ही में काजल ने विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भी काम किया था। अब वे नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल निभाते हुए नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं।
