June 24, 2026
jharkhand-naxal-encounter-sahdev-soren-killed
Advertisement Banner

हजारीबाग, झारखंड: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हजारीबाग जिले के गोरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में COBRA कमांडो और गिरिडीह-हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान माओवादियों से मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया। इसके साथ ही दो अन्य टॉप इनामी नक्सली रघुनाथ हेंब्रेम (इनाम – 25 लाख) और बिरसेन गंझू (इनाम – 10 लाख) भी ढेर हो गए। मौके से तीन AK-47 रायफल बरामद की गई हैं।

नक्सलियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सहदेव सोरेन की दस्ते की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सघन कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में तीनों कुख्यात नक्सली मारे गए। हजारीबाग और आस-पास के जंगलों में सर्च अभियान अभी भी जारी है ताकि कोई और नक्सली भाग न सके।

पिछले दिनों भी कई Naxal Encounters


हाल ही में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बंसी गांव जंगल में टीएसपीसी नक्सलियों से मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी मुखदेव यादव ढेर हुआ। इसी तरह चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन भी पुलिस कार्रवाई में मारा गया था। गढ़वा और लातेहार के जंगलों में भी इस साल कई बार नक्सली मुठभेड़ हुई, जिसमें कई नक्सली मारे गए और कुछ गिरफ्तार किए गए।
पुलिस का कहना है कि नक्सली संगठन लगातार कमजोर हो रहे हैं, और कई सदस्य आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन