June 24, 2026
Advertisement Banner

भारत के गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा तीखा बयान दे डाला है, की जिसकी चर्चा पूरे देश में होने लगी  है. मुंबई  में हुए 26/11 हमले की याद दिलाते हुए जावेद ने पाक को आईना दिखाया है.

उन्होंने अपने बयान में कहा की,आतंकी लोग आपके इस देश में खुलेआम घूमते दिख रहे हैं. जावेद अख्तर के इस बयान को लेकर भारत में उनकी खूब सराहना की जा रही है, इसी बीच अब अपनी बेबाकी से बात कहने वाली कंगना रनौत ने भी, जावेद अख्तर की तारीफ में एक पोस्ट भी लिखा है. 

कंगना रनौत ने की है जावेद अख्तर की तारीफ

कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा- मैं जब जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो ऐसा लगता था कि, कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा दृष्टि है. लेकिन देखिए कुछ तो सच्चाई जरूर होती है इंसान में.  जय हिंद जावेद अख्तर साहब को. 

कइयों को इस बात की हैरानी भी हो रही है की, कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की तारीफ की है. क्योंकि एक समय जावेद अख्तर और कंगना रनौत में विवाद चल रहा था.कंगना ने जिस तरह से जावेद अख्तर की अपने आपसी विवाद भुलाकर उनकी सराहना की है, उसकी सभी तारीफ कर रहे हैं.

देखें कंगना रनौत का ट्वीट

जावेद के पाकिस्तान पर तीखे बोल ?

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के फैज फेस्टिवल में कहा- हमने नुसरत और मेहदी हसन के कई बड़े-बड़े फंक्शन भी किए. लेकिन यहां आपके मुल्क में कभी लता मंगेशकर का कोई फंक्शन आयोजन ही नहीं हुआ.

तो हकीकत यही है,चलिए अब हम एक दूसरे पर इल्जाम न लगाए, अहम बात ये है की आजकल फिजा काफी गरम है, वो अब कम होनी चाहिए. 

हम लोग तो बंबई से हैं, हमने देखा था हमारे शहर पर किस तरह से हमला हुआ था. वो लोग ना तो नॉर्वे से आए थे, और ना ही इजिप्ट से. 

वो लोग तो अभी भी आपके मुल्क में खुलेआम घूम रहे हैं. यदि ये शिकायत हर हिंदुस्तानी के दिल में है, तो आपको इसका बुरा नहीं मानना चाहिए. 

कंगना-जावेद के बीच था विवाद?

 साल 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी,की कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद,टेलीविजन पर कई इंटरव्यूज में उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं थी.तभी से ही दोनों के बीच मन मुटाव था. 

कंगना ने जावेद अख्तर पर आरोप लगाए थे कि जब उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड रहे एक्टर ऋतिक रोशन से माफी मांगने से मना किया,तब जावेद अख्तर ने उन्हें गुस्से में धमकाया था. और उनका अपमान किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन