July 18, 2026
IPS पवन देव को मिला प्रमोशन, DG के पद पर किए गए पदोन्नत
Advertisement Banner

रायपुर: 1992 बैच के IPS पवन देव को पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर पदोन्नति दी गई है। गृह विभाग ने आज इसका आदेश जारी किया। फिलहाल, पवन देव पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रमुख हैं, और उनकी पदोन्नति का लाभ 2 जुलाई 2024 से मिलेगा।

जून के अंत में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया गया। इसमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम, पवन देव, और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता के नाम सामने आए। अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता को पदोन्नति दे दी गई, लेकिन पवन देव के खिलाफ एक मामले की जांच के कारण उनका नाम रोक दिया गया। हालांकि, वरिष्ठता के अनुसार पवन देव अरुण गौतम से ऊपर हैं।

वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है और नए डीजीपी की खोज जारी है। पवन देव को वरिष्ठता के आधार पर इस पद के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। पवन देव ने 1993 में आईपीएस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक सेवा बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस और मस्तूरी थाना प्रभारी के रूप में की। इसके बाद, वे बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक रहे। इसके अलावा, उन्होंने लोक अभियोजन के संचालक और पुलिस भर्ती चयन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला है। साथ ही, वे आईजी सीआईडी के पद पर भी रह चुके हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन