IPL 2025 Eliminator: जो हारा वो बाहर MI vs GT महामुकाबला आज

IPL 2025 Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 30 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा।

यह मैच चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो पंजाब किंग्स (PBKS) का घरेलू मैदान है।

इस सीजन में यह मैदान PBKS के 4 घरेलू मैचों और अब एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी कर रहा है।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा

इस मैदान पर क्वालीफायर-1 RCB बनाम PBKS खेला गया था, जहां गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी।

लेकिन MI vs GT मैच दूसरी पिच पर खेला जाएगा, जो बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जा रही है।

अगर बल्लेबाज सेट हो जाएं, तो बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

इस पिच पर अब तक कुल 10 IPL मुकाबले हुए हैं, जिनमें 3 बार स्कोर 200+ बना है।


चंडीगढ़ मौसम अपडेट

30 मई को अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 27°C रहने की संभावना है।

मैच रात को शुरू होगा, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी।

बारिश की कोई संभावना नहीं है।


महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े

अब तक 10 IPL मैच खेले जा चुके हैं।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम: 5 बार जीती

बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम: 5 बार जीती

सबसे बड़ा स्कोर: PBKS – 219/6 बनाम CSK (2025)

सबसे कम स्कोर: KKR – 95 बनाम PBKS (2025)

औसत पहला पारी स्कोर: 163 रन


MI vs GT: स्टेडियम पर प्रदर्शन

MI ने यहां 1 मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 192 रन है।

GT ने भी 1 मुकाबला यहां खेला है और उसमें भी जीत हासिल की है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन है।


MI vs GT: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं:

GT ने 5 मैच जीते हैं

MI ने 2 मैच जीते हैं

IPL 2025 में GT ने MI को दोनों मुकाबलों में हराया है।

GT के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन