

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की 0-2 से हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 में भारत को 1 रन से हार मिली, जिसके साथ सीरीज भी हाथ से निकल गई। यह पहली बार है जब भारत आयरलैंड से कोई इंटरनेशनल टी20 सीरीज हार गया।
इस हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाकिया अंदाज में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर तंज कसा। पोस्ट में लिखा गया कि वे गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि इतनी मजबूत भारतीय टीम के साथ आयरलैंड के खिलाफ ऐसे नतीजे लाना भी “टैलेंट” की बात है।
आइसलैंड क्रिकेट ने पोस्ट में लिखा:
“हम पुष्टि कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि, उनमें टैलेंट जरूर है। इतनी मजबूत भारतीय टीम के साथ आयरलैंड में ऐसे नतीजे लाना वाकई कमाल का टैलेंट है।”
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारत के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड भी जुड़े हैं। इनमें घर पर न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारना, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाना, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाना और अब पहली बार आयरलैंड से टी20 सीरीज हारना शामिल है।






