हरियाणा के बेटे ने ब्रिटेन में किया कमाल, 23 साल की उम्र में बना मेयर ।News4u36

हरियाणा के बेटे ने ब्रिटेन में किया कमाल, 23 साल की उम्र में बना मेयर

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

भारत के युवा दुनियाभर में अपनी पहचान बना रहे हैं। अब हरियाणा के रोहतक के रहने वाले 23 साल के तुषार कुमार ने ब्रिटेन में बड़ा मुकाम हासिल किया है। तुषार को ब्रिटेन के एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल का नया मेयर चुना गया है। खास बात यह है कि उनकी मां परवीन रानी भी डिप्टी मेयर बनी हैं।

तुषार ने लेबर पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा और बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्हें 832 वोट मिले। वोटों की दोबारा गिनती के बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया। उन्होंने कंजर्वेटिव उम्मीदवार को सिर्फ एक वोट से हराया।

सबसे युवा भारतीय मूल के मेयर बने

इस जीत के साथ तुषार कुमार ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। इससे पहले साल 2023 में वह 20 साल की उम्र में सबसे युवा भारतीय मूल के पार्षद बने थे। उस समय वह किंग्स कॉलेज लंदन में पढ़ाई कर रहे थे।

तुषार ने राजनीति विषय में बीएससी की पढ़ाई की है और अब वह UCL में पॉलिटिकल इकॉनमी में मास्टर्स करने जा रहे हैं।

रोहतक से ब्रिटेन तक का सफर

तुषार का परिवार हरियाणा के रोहतक से ताल्लुक रखता है। वह 10 साल की उम्र तक रोहतक में रहे, जिसके बाद अपने माता-पिता के साथ यूके चले गए। उनके माता-पिता शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं।

तुषार का कहना है कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें अपनी भारतीय संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने की सीख दी।

भारतीय संस्कृति को भी दिलाई पहचान

काउंसलर रहते हुए तुषार ने अपने इलाके में दिवाली समारोह की शुरुआत करवाई, जो अब हर साल आयोजित किया जाता है। तुषार का मानना है कि ब्रिटेन में युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के ज्यादा मौके मिलते हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन