June 23, 2026
https://news4u36.in/haridwar-ganga-snan-makar-sankranti/
Advertisement Banner

Makar Sankranti 2026 के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के भोर से ही हरकी पैड़ी समेत गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और सर्द हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

हरिद्वार के हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, गौ घाट सहित अन्य घाटों पर स्नान का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। सबसे अधिक भीड़ हरकी पैड़ी क्षेत्र में देखी गई, जहां हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर पहाड़ी क्षेत्रों से पारंपरिक देव डोलियां भी हरिद्वार पहुंचीं। ढोल-दमाऊं और शंखनाद के साथ देव डोलियों के आगमन ने पर्व की शोभा और भी बढ़ा दी।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया, जिसमें खिचड़ी, तिल, गुड़ और ऊनी वस्त्रों का विशेष रूप से दान किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन