Hardik Pandya national flag controversy: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय ऑलराउंडर Hardik Pandya जश्न के बीच विवादों में घिर गए हैं। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जहां पूरे देश में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं पांड्या पर तिरंगे के ‘अपमान’ का आरोप लगने से नया विवाद खड़ा हो गया है।
तिरंगे के अपमान का आरोप (Hardik Pandya tricolor insult )
पुणे के Shivaji Nagar Police Station में एक वकील ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दी है। एडवोकेट Wajid Khan का आरोप है कि टी20 विश्व कप जीत के बाद जश्न के दौरान पांड्या ने राष्ट्रीय ध्वज को अपने शरीर के चारों ओर लपेट रखा था, जो तिरंगे की गरिमा के खिलाफ है।
वकील के मुताबिक, मैदान पर जश्न मनाते समय पांड्या तिरंगे को पीठ से बांधकर डांस करते और मंच पर लेटते दिखाई दिए। उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कानून का दिया हवाला
शिकायत में Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 की धारा 2 का हवाला दिया गया है। इस कानून के तहत राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना दंडनीय अपराध माना जाता है।
हालांकि, पुलिस ने शुरुआत में कहा कि घटना Ahmedabad में हुई है, इसलिए वहीं शिकायत की जानी चाहिए। लेकिन वकील का कहना था कि तिरंगा पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज की जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली।
गर्लफ्रेंड के साथ जश्न के वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हार्दिक पांड्या अपनी कथित गर्लफ्रेंड Mahika Sharma के साथ जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों डांस करते, ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते और भावुक पल साझा करते नजर आ रहे हैं।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन
विवाद के बीच हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी काफी चर्चा में रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की और दो अहम अर्धशतक लगाए। नामीबिया के खिलाफ उनकी 28 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खास रही।
9 मैचों में 217 रन बनाने वाले पांड्या को शानदार प्रदर्शन के चलते आईसीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट 2026 में भी जगह मिली है।
अब देखना होगा कि शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में आगे क्या जांच और कार्रवाई करती है।
