महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी : Mahakumbh girl Monalisa marriage ।News4u36

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी : Mahakumbh girl Monalisa marriage

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Mahakumbh girl Monalisa marriage: महाकुंभ मेले में अपनी कंजी आंखों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी लव लाइफ को लेकर है। खबर है कि वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा अपने प्रेमी के साथ तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और सुरक्षा की मांग की। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते का उनके परिवार वाले विरोध कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

दरअसल, इंदौर की रहने वाली मोनी भोसले उर्फ मोनालिसा कुंभ मेले के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई थीं। उनकी आंखों और सादगी ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद उन्हें फिल्मों और मॉडलिंग के ऑफर भी मिलने लगे।

×

मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं और उन्हें किसी और से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे। वहीं फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

पुलिस स्टेशन में बातचीत के बाद दोनों मंदिर पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। सामने आए फोटो और वीडियो में फरमान खान मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरते और मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं। शादी के दौरान मोनालिसा लाल साड़ी में दिखीं, जबकि फरमान ने शर्ट और मुंडु पहना हुआ था।

बता दें कि मोनालिसा हाल ही में अपनी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को लेकर भी चर्चा में थीं। इसके अलावा वह मॉडलिंग और ब्रांड प्रमोशन में भी सक्रिय हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन