Elvish Yadav को गुरुग्राम पुलिस ने भेजा नोटिस, की जायेगी पूछताछ…

हाल ही में एक यूट्यूबर सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) को बुरी तरह से मारने पीटने के आरोप में Elvish Yadav से पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा नोटिस भेजा गया है…

वायरल हुए एक वीडियो में Elvish Yadav को यूट्यूबर सागर ठाकुर से मारपीट करते देखा गया है,इस मामले में अब एल्विश की मुसीबत बढ़ती जा रही है. गुरुग्राम पुलिस ने उनसे पूछताछ करने के लिए एक नोटिस भेजा है.

पुलिस ने 41A के तहत उनको ये नोटिस भेजा है. जिसके अनुसार 12 मार्च को सेक्टर 53 के पुलिस स्टेशन में elvish को बुलाया गया है, जहां उनसे इस मारपीट मामले पर पूछताछ की जानी है।

एल्विश पर केस भी दर्ज

Elvish Yadav का बीते दिनों ही सागर ठाकुर संग हुई झड़प का वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया, अब उसी के बाद इस मामले में पूछताछ करने में जुटी है।

मैक्सटर्न ने एल्विश पर लगाए गंभीर आरोप (Maxtern made serious allegations against Elvish)

मैक्सटर्न ने एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था की,elvish ने उनको मिलने के बहाने बुलाया था लेकिन वह खुद 8 -10 लोगो के साथ पहुंचा था जो की नशे में थे और उन सभी ने मैक्सटर्न को मारा पीटा ।

एल्विश पर मैक्सटर्न ने ये भी आरोप लगाया कि Elvish Yadav ने उनकी रीढ़ की हड्डी को भी तोड़ने का प्रयास किया था. सागर ने पुलिस से एल्विश के खिलाफ एक्शन  लेने को मांग की है।

क्या है Elvish vs maxtern का मामला?

दरअसल, हाल ही में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी में तगड़ी बॉन्डिंग दिखी थी,दोनो एक दूसरे से गले भी मिलते हुए दिखे थे।इनकी फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गई थी, जिसकी वजह से एल्विश ट्रोल्स के निशान पर आ गए थे.

दोनों की साथ वाली फोटो कुछ लोगो को अच्छी नहीं लगी थी. एल्विश और मुनव्वर की फोटो सागर ठाकुर ने भी ट्वीट करी थी, जिससे एल्विश आग बबूला हो गए. एल्विश यादव ने इसके जवाब में लिखा था की, ‘भाई तू दिल्ली में रहता है, सोचा याद दिला दूं.’

जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए सागर और एल्विश यादव में मिलने की बात हुई. और दोनों गुरुग्राम के एक मॉल में मिलने पहुंचे, जहां सागर से Elvish Yadav ने मारपीट करी।

यूट्यूबर मैक्सटर्न कौन हैं ?

दिल्ली के रहने वाले मैक्सटर्न एक यूट्यूबर हैं. जो की 2017 से गेमिंग से जुड़े वीडियोज बनाते हैं. यूट्यूब पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं. 

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन