Google ने प्लेस्टोर से इन 17 फ्रॉड Loan Apps को हटाया, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यूज?

Loan Apps: पिछले कुछ समय से बिना दस्तावेज लोन देने वाले ऐप्स का चलन काफी बढ़ा है,जिसके झांसे में लोग आसानी से आ जा रहें हैं,लेकिन इस तरह के apps आपकी निजी जानकारी के साथ आपको भारी चुना भी लगा सकते हैं…

Google ने अपने प्लेस्टोर से कुछ ऐसे गलत ढंग से काम कर रहे ऐप्स को हटाया है,जो की लोगो के साथ ठगी करते या कर सकते थे। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो app…

गूगल प्लेस्टोर पर ESET रिसर्चर्स ने कुछ ऐसे 17 ऐप्स का पता लगाया है जो की गलत ढंग से लोगों का निजी डेटा चुरा रहे थे और इन सारे ऐप्स ने खुद को एक जेन्युइन Loan Apps के रूप में चिन्हित किया हुआ था. इसी कारण अब Google ने सभी फर्जी ऐप्स को प्लेस्टोर से हटा दिया है.

भारत समेत कई दूसरे देशों में भी लोग इन ऐप्स को धड़ल्ले से यूज कर रहे थे.यदि आप भी कुछ इसी तरह का ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फौरन उसकी जांच कर इन्हें डिलीट कर दें. ESET रिसर्चर्स के अनुसार, प्लेस्टोर से हटाने से पहले इन ऐप्स के लगभग 12 मिलियन डाउनलोड थे, यानी काफी तादाद में लोग इन फर्जी ऐप्स के चंगुल में फंसे हुए थे.

कई स्पाईलोन ऐप्स का पता लगाने वाले ईएसईटी शोधकर्ता के मुताबिक ठग इस तरह के ऐप्स के द्वारा ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं जिन्हें लोन ऐप्स पर भरोसा होता हैं.

ठग लोगों को धोखा देने और उनकी पर्सनल जानकारी को हासिल करने के लिए इन गलत तरीको का इस्तेमाल करते हैं.

रिसर्चर्स ने यह भी बताया कि ये लोग Loan Apps के मध्यम से लोगों को ब्लैकमेल और उन्हें मौत की धमकी भी देते थे. इन फर्जी ऐप्स को पाकिस्तान, कोलंबिया, पेरू,मैक्सिको, वियतनाम, भारत, फिलीपींस, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मिस्र, केन्या, नाइजीरिया और सिंगापुर से ऑपरेट किया जाता था.

Google ने इन ऐप्स को प्लेस्टोर से हटाया

Cashwow
CrediBus
AA Kredit
Amor Cash
4S Cash
TrueNaira
EasyCash
GuayabaCash
EasyCredit
Go Crédito
Instantáneo Préstamo
Cartera grande
Rápido Crédito
Finupp Lending
FlashLoan
PréstamosCrédito
Préstamos De Crédito-YumiCash

जरूरत से ज्यादा इंट्रेस्ट चार्ज करते थे ये Loan Apps

रिपोर्ट में यह बताया गया है कि, ऐसे Loan Apps यूजर्स को ब्लैकमेल, मौत की धमकी दने के साथ तय अमाउंट से ज्यादा इंट्रेस्ट चार्ज करने का दबाव डालते थे।

Loan Apps को डाउनलोड करने के दौरान भी यूजर्स से कई सारी परमिशन मांगी जाती थी जिससे डिवाइस पर सेव इनफार्मेशन को वे एक्सेस कर पाए।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन