गोवा नाइट क्लब केस में बड़ा एक्शन: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में ।News4u36

गोवा नाइट क्लब केस में बड़ा एक्शन: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में ले लिया गया है। दोनों भाई आग की घटना के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे, जिसके बाद गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था।

25 लोगों की मौत से जुड़ा बड़ा मामला

इस भीषण हादसे में 20 स्टाफ और 5 पर्यटकों की मौत हो गई थी। घटना के वक्त क्लब के अंदर भारी भीड़ थी और आग तेजी से फैलने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई हुई। इसी बीच लूथरा ब्रदर्स ने चुपचाप थाईलैंड की टिकट बुक कर देश छोड़ दिया।

आग लगने के दौरान बुक की थी टिकट

जांच एजेंसियों के अनुसार, जिस समय क्लब में आग बुझाने और रेस्क्यू का काम चल रहा था, उसी दौरान दोनों भाइयों ने फुकेट के लिए टिकट बुक की और दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ ली। उन पर गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide Not Amounting to Murder) और लापरवाही से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज हैं।

जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने उत्तर गोवा के सभी पर्यटन स्थलों के लिए नया आदेश जारी किया है।
अब नाइट क्लब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट और बीच शैक में

पटाखे

फुलझड़ियां

आतिशबाज़ी
का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत पास किया गया है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन