गरियाबंद: रथयात्रा में मचा हड़कंप! बारिश से बचने पहुंचे लोग, तभी ढह गया पूरा होटल

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच उरमाल बाजार में स्थित एक पुराना होटल अचानक ढह गया। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए कई लोग होटल के अंदर खड़े थे, तभी कमजोर इमारत भरभराकर गिर गई।

हादसे के समय होटल में 9 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मलबा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरमाल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, जिसे आगे की जांच के लिए भेजा गया है। बाकी सभी घायलों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

घायलों में रोहित सिन्हा, प्रीतिवास, तिलेश्वर सोनवानी, होरेंद्र सिंह मरकाम, ओडिशा के एक व्यक्ति और दो छोटी बच्चियां समेत कई लोग शामिल हैं।

हादसे के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और इमारत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन