आपकी बैटिंग के दौरान बजता है राम सिया राम…’, लाइव मैच में हुई Keshav Maharaj और KL Rahul की चुटीली बातचीत…

सोशल मीडिया पर IND vs SA मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे KL Rahul और Keshav Maharaj के बीच मजेदार बातचीत हो रही है..

India टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 78 रन से मात देकर 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की।हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वह है KL Rahul और Keshav Maharaj में हुई बातचीत की।

दरअसल, गुरुवार को जब दक्षिण अफ्रीका टीम के स्पिनर Keshav Maharaj भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी करने उतरे तो पार्ल में ‘राम सिया राम’ नाम का गाना बजाया गया।

फिर चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, जब भी केशव एक्शन में दिखते तो यह गाना बजा दिया जाता था। उनकी गेंदबाजी के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था।।

Keshav Maharaj जैसे ही स्टंप के सामने बल्लेबाजी के लिए मोर्चा संभालते है, वैसे ही उनके और भारत के विकेटकीपर और कप्तान KL Rahul से कुछ बात होती है, वही अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

दरअसल, Keshav Maharaj के KL Rahul ने लिए मजे। राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा कि महाराज जब भी आप मैदान में आते हैं तो ये डीजे ‘राम सिया राम’ गाना बजाता है। जिसके बाद महाराज भी उनकी बातों पर सहमति जताते हैं और हंसने लगते हैं।

दोनों क्रिकेटरों में हुई ये मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

बतादें, कई मौकों पर केशव महाराज को भगवान की भक्ति में लीन देखा गया हैं। वह हनुमान जी के भक्त भी हैं। क्रिकेट world Cup 2023 में पाकिस्तान से रोमांचक जीत पर महाराज ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश भी साझा किया था,जिसमे उन्होंने लिखा, ‘भगवान पर मुझे विश्वास है। मेरी टीम ने शानदार खेला और विशेष परिणाम दिया है। जय श्री हनुमान।’

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन