IND vs ENG: शुभमन गिल और जेम्स एंडरसन में हुई थी ये जुबानी जंग, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने किया खुलासा…

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम के लिए इस बार भारत के साथ हुआ टेस्ट मैच काफी दर्द भरा रहा, वहीं अब तेज गेंदबाज एंडरसन ने इंग्लैंड वापस लौटते ही ये खुलासा किया है कि आखिर धर्मशाला टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल ने उनसे क्या कहा था।

इंग्लैंड की टीम को भारत( IND vs ENG) ने इस बार तगड़ी पटखनी दी। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से इंग्लैंड को हराकर धूल चटाई।

वहीं अब तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने देश वापस लौटते ही मैच के दौरान शुभमन गिल के साथ हुए जुबानी जंग का खुलासा किया है कि गिल ने इस बहस के बीच उन्हें रिटायर हो जाने तक की सलाह दे दी थी।

जेम्स एंडरसन ने अपने देश लौटकर टेलएंडर्स पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान बताया कि, शुभमन गिल से मैने ये कहा था कि, क्या भारत से बाहर भी आपने रन बनाए हैं?तो गिल ने इसके जवाब मे मुझसे कहा कि मुझे अब रिटायर ले लेनी चाहिए।

हालांकि गिल से इस जुबानी जंग के ठीक 2 गेंद बाद ही एंडरसन ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हालांकि तब तक गिल अपना शतक जड़ चुके थे।

इसके बाद अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरे जॉनी बेयरस्टो भी गिल के साथ हुई इस बहस में शामिल हो गए, बेयरस्टो ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान गिल से कहा कि एंडरसन को आपने रिटायर हो जाने के लिए कहा था। जिसपर गिल ने भी उनको जवाब दिया कि भारत में उन्होंने कितनी सेंचुरी लगाई है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन