Ayodhya Ram Mandir: WhatsApp पर आने लगे है VIP पास के मैसेज, आपकी एक गलती बन जायेगी मुसीबत

प्रशासन की तरफ से ये पहले ही साफ कहा जा चुका है कि 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में सिर्फ उन्हीं लोगों की एंट्री होगी जिनको निमंत्रण मिला है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग वीआईपी एंट्री के लिए तरह-तरह के जुगत लगाने लगे हैं…

Ayodhya Ram Mandir में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है।जिसे देखते हुए अयोध्या समेत पूरे एनसीआर में सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है।

प्रशासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सिर्फ ऐसे ही लोगों की Ayodhya में एंट्री होगी जिन्हें इसके लिए निमंत्रण मिला है, लेकिन लोग वीआईपी एंट्री के फेर में फंसकर तरह तरह के जुगत कर रहे हैं।

WhatsApp पर फ्री VIP एंट्री का भेजा जा रहा पास

अयोध्या में 22 जनवरी को एंट्री के लिए WhatsApp पर फ्री VIP एंट्री का पास भेजा जा रहा है। किंतु हैरानी वाली बात यह है कि यह मैसेज पास प्रशासन की तरफ से नहीं बल्कि साइबर ठगों के द्वारा भेजे जा रहे हैं,

व्हाट्सएप पर आ रहे उस फर्जी मैसेज में लिखा है “आपको 22 जनवरी के Ram Mandir के उद्घाटन में VIP पास मिल रही है; एप्लिकेशन को इंस्टॉल करके VIP पास डाउनलोड करें।”

इस तरह के मैसेज के साथ कोई एप की एक APK फाइल तक भेजी जा रही है और फ्री वीआईपी पास के नाम पर इस एप को लोगो को डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा।

फोन में घुस जाएगा मालवेयर

दरअसल इसी APK फाइल के माध्यम से हैकर्स आपके फोन में मालवेयर को इंस्टॉल कर देंगे हैं। और यदि ऐसा हो गया तो आपका फोन पूरी तरह से हैकर्स के कंट्रोल मे आ जाएगा।फिर तो वे आपके निजी जानकारी और आपके बैंक अकाउंट में भी सेंधमारी कर सकते हैं।

ऐसे में सचेत रहें कि vip पास के चक्कर में न आए और 22 जनवरी के बाद ही अयोध्या यात्रा के लिए प्लानिंग बनाएं। ऐसे मैसेज के अलावा कुछ फर्जी वेबसाइट भी है जिनकी ओर से अयोध्या के लिए पास देने का दावा किया जा रहा है। ऐसे साइट और मैसेज से बचकर रहें।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन