रायपुर में फर्जी पुलिसकर्मी ने किया गृह विभाग को गुमराह, कई चौकाने वाले खुलासे : Ashish Ghosh case

Ashish Ghosh case: रायपुर में फर्जी पुलिसकर्मी आशीष घोष को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आशीष ने पिछले 10 साल में अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर विभिन्न थानों, ट्रैफिक, एमटीओ और क्राइम ब्रांच में सिपाही, हवलदार और एएसआई की पोस्टिंग कराई।

हर महीने वह इन अधिकारियों से पोस्टिंग के बदले पैसा लेता था। अगर कोई महीने भर पैसा नहीं देता था, तो वह गाली-गलौज करता था। इतना ही नहीं, आशीष ने एसएसपी, एडिशनल एसपी और नेताओं से मिलकर उनके स्टाफ को भी हटा दिया।

आशीष घोष ने कई लोगों से गाड़ी और पेट्रोल भी लिया। उसके पास कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें वह पुलिसकर्मियों को धमकी देता नजर आ रहा है। उसने यह भी दावा किया कि उसने टीआई और एसआई की पोस्टिंग भी कराई थी।

पुलिस ने बताया कि आशीष पिछले कई सालों से कई नेताओं और संगठनों के लोगों से ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए मुलाकात कर रहा था। इसके एवज में वह हर बार 10 से 12 लाख रुपये तक लेता था।

गिरफ्तारी के समय उसके पास 2 लाख रुपये, सोने की अंगूठियां, ब्रेसलेट और अन्य कीमती सामान बरामद हुए। उसके मोबाइल में महंगे गिफ्ट्स देने और केस सेटलमेंट से जुड़ी कई चैट्स मिलीं। कई चैट्स डिलीट होने के कारण मोबाइल को साइबर लैब जांच के लिए भेजा गया है।

आशीष थानों में नियमित आता-जाता था और शिकायतकर्ताओं से पैसे लेकर उनके केस सुलझाता था। उसे 6 सितंबर तक रिमांड पर रखा गया है ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन