बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ ।News4u36

बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़

Mkyadu
1 Min Read

बीजापुर। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबल नक्सलियों के गढ़ में घुस चुके हैं और उनके बड़े नेताओं को घेर लिया है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है, जिसमें नक्सलियों को बड़ा नुकसान होने की खबर है।

वहीं, नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट हुआ, जिससे एक जवान घायल हो गया। उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। यहां भी पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर दंतेवाड़ा और बीजापुर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। जवानों ने एक दिन पहले एंड्री इलाके को घेर लिया था और गुरुवार सुबह से ही मुठभेड़ शुरू हो गई।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि मुठभेड़ अभी जारी है, पूरी स्थिति बाद में साफ होगी। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि हिरोली से जवानों की टुकड़ी निकली है और मुठभेड़ जारी है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन