June 28, 2026
यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले आरोपी का एनकाउंटर
Advertisement Banner

फरीदाबाद। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इशांत उर्फ ईशू गांधी के रूप में हुई है।

मुठभेड़ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है।

17 अगस्त को हुई थी फायरिंग

यह वारदात 17 अगस्त को हुई थी जब एल्विश यादव के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। फायरिंग के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य घर में थे। गनीमत रही कि कोई भी इस घटना में घायल नहीं हुआ। गोलियां घर की भूतल और पहली मंजिल पर लगी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक जांच की थी।

राहुल फाजिलपुरिया केस से जुड़ सकता है मामला

बताया जा रहा है कि इस घटना का कनेक्शन हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के केस से भी हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी सुनील सरधानिया नाम के व्यक्ति ने ली थी। चूंकि एल्विश यादव, राहुल फाजिलपुरिया के करीबी माने जाते हैं, इसलिए पुलिस दोनों मामलों को आपस में जोड़कर जांच कर रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन