June 22, 2026
https://news4u36.in/drunk-teacher-video-viral-in-bilaspur-students-tried-to-help/
Advertisement Banner

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम नेवारी में पदस्थ प्रधान पाठक हितेंद्र तिवारी शराब के नशे में स्कूल के पास झूमते नजर आए। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार गिरते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधान पाठक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं। गांव वालों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

घटना के दिन गुरुजी स्कूल पहुंचे, कुछ देर बाद नशे में स्कूल से बाहर निकले और सड़क पर गिर पड़े। बच्चों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह दोबारा गिर गए।

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने भी इस पूरे मामले की शिकायत बीईओ शिवराम टंडन से की है। उन्होंने बताया कि प्रधान पाठक की हरकतों की जानकारी पहले भी दी गई थी, मगर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन