नागपुर में नशे में धुत सैनिक ने 30 लोगों को कार से कुचला ।News4u36

नागपुर में नशे में धुत सैनिक ने 30 लोगों को कार से कुचला

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत्त एक सैन्य जवान ने अपनी कार से करीब 30 पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी की पहचान और हादसे की जानकारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम हर्षपाल महादेव वाघमारे (उम्र 40) है, जो भारतीय सेना में तैनात हैं और फिलहाल असम में पोस्टेड हैं। वाघमारे छुट्टी लेकर अपने गांव सुरदेवी (रामटेक थाना क्षेत्र) आया हुआ था।

रविवार रात करीब 8:30 बजे, वह नगरधन से होते हुए दुर्गा चौक और साईं मंदिर की ओर जा रहा था। तभी उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने लगभग 30 लोगों को कुचल दिया। इसके बाद उसकी कार हनुमान मंदिर के पास एक पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई।

लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने पकड़ा

गुस्साए लोगों ने वाघमारे को कार से बाहर निकाला और जमकर पीटा। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

घायलों की हालत स्थिर

हादसे में घायल सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत अब स्थिर है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन