Doctors Strike Update: दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर ।News4u36

Doctors Strike Update: दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Doctors Strike Update: दिल्ली: दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में जारी अपनी 11 दिन की हड़ताल खत्म कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में इस केस की सुनवाई के बाद डॉक्टर्स ने गुरुवार को अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर्स एसोसिएशन ने गुरुवार रात को प्रेस रिलीज जारी की।

Doctors Strike Update: वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया। डॉक्टर्स ने बताया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त 2024 को महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में 12 अगस्त 2024 को हड़ताल शुरू की गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फास्ट-ट्रैक न्याय की गारंटी दी और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया, जिसके बाद डॉक्टर्स ने हड़ताल समाप्त कर दी।

एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और आश्वासन के बाद अपने काम पर लौट रहे हैं। एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मामले का सार:(Doctors Strike Update )

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त को महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। इस ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी और उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे। इस घटना के बाद देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई और डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन