बेंगलुरु भगदड़ मामला: RCB के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले गिरफ्तार, 3 अन्य हिरासत में ।News4u36

बेंगलुरु भगदड़ मामला: RCB के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले गिरफ्तार, 3 अन्य हिरासत में

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बेंगलुरु: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद मुंबई भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया।

इस मामले में DNA नेटवर्क्स नाम की इवेंट कंपनी से जुड़े 3 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इन तीनों की पहचान किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू के रूप में हुई है। चारों से क्यूबन पार्क थाने में पूछताछ जारी है।

KSCA के दो अधिकारी फरार

पुलिस ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम के घर पर भी छापेमारी की, लेकिन दोनों मौके से गायब थे। फिलहाल, दोनों अधिकारी फरार हैं।

क्या है मामला?

4 जून 2025 को RCB ने आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु में विजय जुलूस निकाला। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस से मिलने जाना था। यहां करीब 3 लाख लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ पर नियंत्रण न होने से धक्का-मुक्की और फिर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग घायल हुए।

FIR दर्ज, CID को जांच सौंपी

पुलिस ने RCB, KSCA और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच अब CID को सौंपी गई है। पुलिस भगदड़ के पीछे की लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अनुमति से जुड़ी खामियों की गहराई से जांच कर रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन