मुझे देशद्रोही बना दिया IND vs PAK मैच को लेकर बरसे दिलजीत दोसांझ ।News4u36

मुझे देशद्रोही बना दिया IND vs PAK मैच को लेकर बरसे दिलजीत दोसांझ

Mkyadu
3 Min Read

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म सरदार जी 3 और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में मलेशिया में अपने ओरा टूर कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने इस पूरे मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी और मीडिया को जमकर लताड़ा।

“वो मेरे देश का झंडा है, हमेशा सम्मान करो” – दिलजीत

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिलजीत कहते नजर आए कि उनकी फिल्म की शूटिंग आतंकी हमले से पहले हुई थी, जबकि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच उसके बाद खेला गया था। उन्होंने कहा –
“मेरे पास बहुत से जवाब थे, लेकिन मैंने चुप्पी साध ली। कोई भी आपको कुछ भी कहे, उस जहर को अपने अंदर मत लो। मैंने अपनी जिंदगी से यही सीखा है।”
इसके साथ ही मंच पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और कहा – “वो मेरे देश का झंडा है, हमेशा सम्मान करो।”

मीडिया पर भड़के दिलजीत

दिलजीत ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय मीडिया ने उन्हें देशद्रोही साबित करने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा –
“पंजाबी और सिख समुदाय कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकता। मीडिया ने मुझे गलत तरीके से पेश किया।”
इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर भी दुख जताते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

भारत-पाक मैच पर उठाए सवाल

दिलजीत ने अपने बयान में कहा कि उनकी फिल्म की शूटिंग हमले से पहले पूरी हो चुकी थी, जबकि एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच बाद में खेला गया। इसके बावजूद उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया।

क्यों हुई थी दिलजीत के बहिष्कार की मांग?

दरअसल, इस साल की शुरुआत में जब भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण थे, तब फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग उनकी जोड़ी पर विवाद खड़ा हो गया था।

कई संगठनों ने दिलजीत का बहिष्कार करने की मांग की।

यहां तक कि फिल्म बॉर्डर 2 से भी उन्हें हटाने की मांग उठी थी।

भारी विरोध के चलते सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं हो पाई और 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन